फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अंत से संतुष्ट नहीं होंगे प्रशंसक: मैसी विलियम्स

Mon, 28 Jan 2019 11:12 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैसी विलियम्स
विज्ञापन
'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस मैसी विलियम्स का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि "गेम ऑफ थ्रोन्स" के अंत में सिंहासन पर कौन बैठेगा लेकिन शो खत्म होने के तरीके से प्रशंसकों को संतुष्टि महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन


शो में मैसी आर्य स्टार्क की भूमिका में हैं जो कि बदला लेने के लिए बड़ी हुई है। 21 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा- ये शो के खत्म होने का सही समय है और मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व भी है लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी ये चाहता है कि ये शो बंद हो। मुझे उम्मीद है लोग इस फाइनल सीजन में हमारे काम की तारीफ करेंगे।

HBO के इस लोकप्रिय फैंटसी नाटक का प्रीमियर 14 अप्रैल को होगा। आपको बता दें कि इस सीरीज के सातवां सीजन दो साल पहले आया था। टीवी चैनल एचबीओ के मशहूर ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से चर्चा में रहा है। अब तक इस सीरीज के 7 सीजन आ चुके हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज के पिछले सीजनों में 10 एपिसोड थे। इस बार केवल 7 एपिसोड ही होंगे। टीवी के शेड्यूल के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें