फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन इंपॉसिबल' के सीक्वल में नजर आ सकती हैं रेबेका, हाल ही में की है ब्वॉयफ्रेंड से गुपचुप शादी

Sun, 27 Jan 2019 11:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेबेका फर्गुसन
विज्ञापन

'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' के हिट होने के बाद रेबेका फर्गुसन को मिशन इंपॉसिबल की अगली श्रृंखला के लिए चुना जा सकता है। इसके अलावा रेबेका को लेकर एक और खबर आ रही है जो फैंस को हैरान कर सकती है। दरअसल 35 साल की रेबेका फर्ग्यूसन ने खुलासा किया है कि उन्होंने क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोरी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि रोरी के सरनेम का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


रेबेका फर्गुसन आखिरी बार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में नजर आईं थीं। रेबेका फर्गुसन ने फिल्म में टॉम क्रूज के लव इंट्रस्ट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने मिशन इंपॉसिबल का 7वां और 8वां सीक्वल जल्द बनाने का फैसला किया है। फिल्म में रेबेका फर्गुसन की भूमिका को भी लगभग कन्फर्म माना जा रहा है।
विज्ञापन


मिशन इंपॉसिबल के 7वें और 8वें सीक्वल की शूटिंग एक साथ की जाएगी और इस फिल्म को एक के बाद एक करके रिलीज किया जाएगा। सीक्वल में टॉम क्रूज के मुख्य भूमिका में होने पर भी लगभग मुहर लग चुकी है। मिशन इंपॉसिबल का 7वां सीक्वल साल 2021 में जबकि 8वां 2022 में आ सकता है।

बात करें रेबेका फर्गुसन की तो 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली रेबेका फर्गुसन जल्द ही रेबेका फर्गुसन 'ब्लेड रनर 2049' और 'प्रिजनर' जैसी फिल्मों को डायरेक्टर करने वाले निर्देशक डेनिस विलेन्यू की अपकमिंग फिल्म 'डून' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें