फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता बीजे हॉग का निधन, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में भी दिखाया था अभिनय का हुनर

Fri, 01 May 2020 02:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीजे हॉग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता बीजे हॉग (BJ Hogg) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने 65 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली, हालांकि अभी तक हॉग के निधन की वजह सामने नहीं आई है। हॉग को मुख्य तौर पर 'द फॉल' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन


बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक बयान में जियोफ स्टेनटन ने कहा, 'हॉग सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि एक नेकदिल इंसान भी थे। इस दुख को सहने की ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। यह एक बड़ी हानि है।'

याद दिला दें कि बीबीसी की नॉर्दन आयरलैंड सीरीज गिव माय हेड पीस (BBC Northern Ireland series Give My Head Peace)में हॉग ने बिग मेर्विन का किरदार निभाकर सभी का दिल जीता था। इस शो की टीम ने भी हॉग को श्रद्धांजलि दी है। याद दिला दें कि गेम ऑफ थ्रोन्स के पहले सीजन में हॉग ने लेनिस्टर हाउस के बेनरमैन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


द वॉल के टिम मिकगैरी ने भी सोशल मीडिया पर हॉग को श्रद्धांजलि दी है। अपने पोस्ट में टिम ने लिखा कि ये खबर सुनने के बाद दिल टूट गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें