फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वंडर वुमन' ने दिखाया कमाल, अमेरिका में सबसे कमाऊ सुपरहीरो फिल्म बनी

Thu, 24 Aug 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
वंडर वुमेन
विज्ञापन
हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'वंडर वुमन' ने वाकई में बॉक्स ऑफिस पर वंडर दिखा दिया है। फिल्म अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म बन गई है।
विज्ञापन


पैटी जेनकिंस के निर्देशन में बनी 'वंडर वुमन' में गैल गैडॉत ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर 25 अरब 89 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। इसके साथ ही इसने टोबी मग्वायर की स्पाइडर मैन को इस कुर्सी से हटा दिया।

पढ़ें: 'वंडर वुमन' को देख कर 'रोने' लगी ये बच्ची और फिर...

'वंडर वुमन' इसी नाम के एक डीसी कॉमिक के चरित्र पर आधारित सुपरहीरो फिल्म है। 'वंडर वुमन' अमेजन की राजकुमारी डायना के रूप में पली बढ़ी है और एक योद्धा है। जब वो एक मुसीबत से निपटने के लिए अपनी दुनिया से बाहर आती है तब उसे अपनी ताकत का अहसास होता है। फिल्म में गैडॉत के साथ क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हटसन, डेविड थुलिस, कॉनी निलसन और एलिना अनाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वंडर वुमन' 2 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म जापान में 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म का अगला पार्ट दिसंबर 2019 में रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें