फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन-स्क्रीन जोड़ी से ऑफ-स्क्रीन रोमांटिक कपल तक का सफर, जानिए टॉम हॉलैंड और जेंडाया के रिलेशनशिप की टाइमलाइन

Mon, 02 Mar 2026 01:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉम हॉलैंड और जेंडाया एक परफेक्ट कपल के तौर पर दिखाई देते हैं। लेकिन इस परफेक्ट रिलेशनशिप की शुरुआत कैसे हुई। कैसे ये ऑन-स्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में भी एक अच्छे कपल बने, आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने भले ही प्यार की शुरआत स्क्रीन से की हो, लेकिन अब दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं। एक समय ऐसा था, जब दोनों अपने रिश्ते को बस अफवाहें बताते थे। लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है और अक्सर कार्यक्रमों में साथ नजर आते हैं। 

विज्ञापन

टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : एक्स

पहली मुलाकात और दोस्ती की शुरुआत
दोनों की मुलाकात फिल्म स्पाइडर मैन: होमकमिंग की शूटिंग के दौरान हुई। टॉम स्पाइडर-मैन बने और जेंडाया ने मिशेल ‘MJ’ का किरदार निभाया। सेट पर दोनों की खूब बनती थी, मजाक, हंसी और साथ में प्रमोशन। उसी साल से डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं, लेकिन दोनों ने साफ कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

टॉम होलैंड और जेंडाया - फोटो : सोशल मीडिया

2017–2019 – हम सिर्फ दोस्त हैं
फिल्म के रिलीज के बाद दोनों कई इंटरव्यू और इवेंट्स में साथ दिखे। फैंस को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। हालांकि बीच-बीच में यह खबरें भी आईं कि दोनों अलग-अलग लोगों को डेट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी दोस्ती को खुलकर स्वीकार किया, लेकिन रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखी।

टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : एक्स
2019-2021 - कब तक छिपेगा प्यार?
टॉम हॉलैंड और जेंडाया अक्सर पार्टियों में और कार्यक्रमों में नजर आते थे। दोनों कई बार पब्लिक में स्पॉट किए गए। फैंस ने कई बार उन्हें कपल का नाम दिया, लेकन दोनों ने इस बात से इंकार किया।

टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : एक्स

2021 – 'किस' से हुआ खुलासा
जुलाई 2021 में लॉस एंजेलिस में टॉम और जेंडाया की कार में एक-दूसरे को किस करते हुए तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद साफ हो गया कि दोनों सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि रिलेशनशिप में हैं। उसी साल फिल्म स्पाइडर मैन: नो वे होम रिलीज हुई और प्रमोशन के दौरान उनकी नजदीकियां साफ दिखीं। टॉम ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना चाहते हैं, क्योंकि यह ‘उन दोनों की चीज’ है।

टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : इंस्टाग्राम

2022 – अब प्यार किया तो डरना क्या…
अब दोनों खुलकर एक-दूसरे को सपोर्ट करने लगे हैं। जन्मदिन पर प्यारे मैसेज, इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरव्यू में तारीफें, सबने फैंस का दिल जीत लिया। टॉम कई बार कह चुके हैं कि वे जेंडाया पर बहुत गर्व करते हैं, और जेंडाया भी उन्हें ‘अपना सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम’ मानती हैं।

टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : सोशल मीडिया

2023 – फ्रैंंड्स से फैमिली
दोनों ने साथ में छुट्टियां मनाईं, फैमिली टाइम बिताया और एक-दूसरे के परिवार के करीब आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपने करियर के साथ-साथ रिश्ते को भी बराबर महत्व दे रहे थे। टॉम ने यह भी कहा कि वे भविष्य में परिवार और संतुलित जिंदगी चाहते हैं।

टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : एक्स

2024 – सगाई की खबरें
साल के आखिर तक खबरें आने लगीं कि टॉम ने जेंडाया को प्रपोज कर दिया है। अवॉर्ड शो के दौरान जेडाया के हाथ में डायमंड रिंग देखी गई, जिससे सगाई की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि दोनों ने इसे बहुत लो-की रखा और ज्यादा शोर नहीं मचाया।

2025–2026 – दोनों ने की शादी?
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी कर ली है या शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन उनके करीबी लोगों ने संकेत दिए हैं कि रिश्ता अब एक नए और खूबसूरत पड़ाव पर है।

 

विज्ञापन

टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : एक्स
जेंडाया और टॉम की कहानी एक फिल्मी रोमांस जैसी लगती है। सेट पर मुलाकात, दोस्ती, प्यार और अब जीवनसाथी बनने की राह। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को लाइमलाइट से थोड़ा दूर रखा, लेकिन जब भी साथ नजर आते हैं, उनकी बॉन्डिंग साफ झलकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें