फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर की गलतियों के बीच फ्रीडा पिंटो ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे सलाम

Sat, 04 Mar 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो खूब चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी ये चर्चा किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक नेक काम के लिए है जो उन्होंने हाल ही में हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान किया। दरअसल ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान जो भी खाना बचा उससे फ्रीडा ने तकरीबन 800 गरीब लोगों का पेट भरा और इस तरह उस खाने को बर्बाद होने से बचा लिया।
विज्ञापन


फ्रीडा के इस काम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफें हो रही हैं और हर कोई उनकी इस सोच की जमकर तारीफ कर रहा है। एक तरफ जहां ऑस्कर अवॉर्ड्स कई गलतियों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ वहीं फ्रीडा पिंटो की बदौलत इस अवॉर्ड समारोह को सदियों तक याद किया जाएगा।
विज्ञापन

हर बार की तरह इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक से बढ़कर एक खाने की चीजें बनीं थीं, लेकिन समारोह के बाद खाना इतनी ज्यादा मात्रा में बच गया कि किसी को सूझा ही नहीं क्या किया जाए। इसके लिए फ्रीडा ने कदम उठाया कि उस बचे खाने को गरीबों को बांट दिया जाए। इसके लिए फ्रींडा पिंटो ने एक फूड टेक्नोलॉजी कंपनी की मदद ली जो बचे हुए खाने को सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करती है।

फ्रीडा ने इसकी कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें