फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर नामित पटकथा लेखक लैरी क्रेमर का 86 साल की उम्र में निधन

Fri, 29 May 2020 03:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लैरी क्रेमर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिकी नाटककार और एक्टिविस्ट लैरी क्रेमर का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। क्रेमर को वुमेन इन लव की पटकथा के लिए 1969 में ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। उन्होंने समलैंगिकों के अधिकार के लिए लड़ने वाले और एड्स एक्टिविस्ट के रूप में ख्याति अर्जित की।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, डेविड वेबस्टर ने बताया कि क्रेमर 1988 से एचआईवी पॉजिटिव थे। उन्हें निमोनिया हो गया था। क्रेमर को एक कार्यकर्ता के रूप में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। 1978 में उन्होंने उपन्यास 'फगोट्स' लिखा था जो काफी विवादित रहा।

दशकों तक मैनहट्टन में रहने वाले क्रेमर ने 1981 में गे मेन्स हेल्थ क्राइसिस की सह-स्थापना की, जिसे तब 'गे कैंसर' कहा जा रहा था। 1983 में उन्होंने इस समूह को छोड़ दिया। उन्होंने 1987 में एड्स महामारी को समाप्त करने के लिए विरोध संगठन ACT UP, AIDS Coalition to Unleash Power की शुरुआत की। इस समूह ने बीमारों की जबरन वकालत की और अंतिम उपचार के लिए मार्ग प्रशस्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने दान किया प्लाज्मा, दो महीने पहले ही आए थे कोरोना पॉजिटिव
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें