फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82nd Golden Globe Awards: जाने कब-कहां देख सकेंगे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड? पायल कपाड़िया की फिल्म को लेकर उम्मीद

Thu, 02 Jan 2025 02:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स दर्शकों को देखने को मिलेंगे। भारत के लिए इस बार यह इंटरनेशनल अवॉर्ड शो इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ अवॉर्ड जीतने की रेस में शामिल है। जानिए, कब और कहां देखने को मिलेंगे यह अवॉर्ड फंक्शन और क्या-क्या होगा, इसमें खास? 

विज्ञापन
पायल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही लायंसगेट प्ले पर 6 जनवरी 2024 को सुबह 6:30 बजे से 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। इस बार अवॉर्ड फंक्शन में काफी कुछ खास होने वाला है। भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए भी यह अवॉर्ड शो काफी स्पेशल है, क्योंकि पायल कपाड़िया की फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पाने की दौड़ में शामिल है। 

विज्ञापन

दो कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई फिल्म 
82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' भी नॉमिनेट हुई है। यह फिल्म दो कैटेगिरी में नॉमिनेट हुई है, एक बेस्ट डायरेक्टर और दूसरी बेस्ट मोशन पिक्चर (नॉन इंग्लिश लैंग्वेज)।


 

फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पायल कपाड़िया की फिल्म से काफी उम्मीद 
कान फिल्म फेस्टिवल में पायल कपाड़िया की इस फिल्म को खूब सराहा गया था। अब 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी भारतीय दर्शकों की नजर पायल कपाड़िया की फिल्म पर टिकी हुई है। फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को अवॉर्ड मिले, ऐसा हर भारतीय सिनेप्रेमी की चाहत है। दरअसल, पायल की फिल्म को आस्कर में नॉमिनेट होने का मौका नहीं मिला था, ऐसे में भारतीय सिनेप्रेमी चाहते हैं कि 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म  'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' अवॉर्ड जरूर जीत जाए।

इनका भी हुआ नॉमिनेशन 
82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में कई ऐसे नाम हैं, जिनको लेकर दर्शक उत्साहित हैं। इसमें एमिलिया पेरेज सबसे आगे हैं वह 10 नॉमिनेशन के साथ टॉप पर पहुंची हैं। वहीं ‘द ब्रूटलिस्ट’ ने 7 नॉमिनेट पाए हैं, जबकि सस्पेंस ड्रामा कॉन्क्लेव ने 6 नॉमिनेशन हासिल किए हैं। टेलीविजन से ‘द बियर’ 5 नॉमिनेशन के साथ अवॉर्ड जीतने की लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन

ये भी हैं अवॉर्ड शो की खास बातें 
82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स निक्की ग्लेसर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाएंगी, वह इस अवॉर्ड शो को होस्ट कर रही हैं। निक्की अपने मजेदार स्टैंड-अप स्पेशल के लिए जानी जाती हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट में कई सेलिब्रिटीज अपने फैशन का रंग भी जमाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें