फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द बीटल्स’ की कास्ट की घोषणा, फिल्म का निर्देशन करेंगे सैम मेंडेस; जानिए कौन निभाएगा किसका किरदार

Thu, 19 Feb 2026 08:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farhan Akhtar Hollywood Movie The Beatles: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर भी हॉलीवुड फिल्मों मे अभिनय करने वाले हैं। फरहान के पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का नाम ‘द बीटल्स’ है।
विज्ञापन
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी आगामी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘द बीटल्स’ की नई कास्ट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही फरहान ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी भी दी कि इस फिल्म में कौन अभिनेता किसका किरदार निभाएगा और यह फिल्म कब रिलीज होगी।

विज्ञापन

फरहान का पोस्ट
फरहान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी ‘द बीटल्स’ की कास्ट के साथ एक तस्वीरें शेयर की है। इसमें ‘द बीटल्स’ के सभी किरदारों के नाम भी बताए हैं। फरहान ने लिखा, 'सैम मेंडेस द्वारा निर्देशित चार फिल्मों की श्रृंखला 'द बीटल्स' के लिए नए कलाकारों की घोषणा की गई है।' 

कौन निभाएगा किसका किरदार?
इसके साथ ही इस पोस्ट में फरहान ने यह जानकारी भी दी है कि कौन सा हॉलीवुड सितारा कौन सा किरदार निभाएगा-
  • फरहान अख्तर- रवि शंकर की भूमिका
  • लूसी बॉयटन- जेन एशर की भूमिका
  • मॉर्फिड क्लार्क- सिंथिया (पॉवेल) लेनन की भूमिका
  • हैरी लॉटे- स्टुअर्ट सटक्लिफ की भूमिका में नजर आएंगे
विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘द बीटल्स’
चार भागों में प्रसारित होने वाली ‘द बीटल्स’ अप्रैल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘द बीटल्स’ का निर्देशन सैम मेंडेस करेंगे। फिल्म 'द बीटल्स' में फरहान अख्तर को भारत रत्न से सम्मानित और सितार वादक रवि शंकर के रूप में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें: निक जोनस ने की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, लिखा- 'फिल्म 'द ब्लफ' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर...'...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें