मार्वल स्टूडियो की चर्चित फिल्म सीरीज स्पाइडर मैन को पूरी दुनिया के दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस सीरीज को नए अंदाज और एकदम नए तरीके से लॉन्च किया गया है। साल 2017 में आई 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' ने दर्शकों के दिलों काफी जीता था। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर मैन की भूमिका निभाई थी। अब 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' का दूसरा सीक्वल आ गया है।
पता हो कि 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' में टॉम हॉलैंड के साथ बॉलीवुड एक्टर और मार्वल स्टूडियों के आयरन मैन एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी मुख्य भूमिका में थे। मंगलवार को 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद तो आया लेकिन दूसरी तरफ इस बात को लेकर भी फैंस काफी निराश दिखे कि इस बार 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' में आयरन मैन कहीं नजर नहीं आया है।
ऐसे में सोशल मीडिया में मार्वल स्टूडियों की फिल्मों के फैंस आयरन मैन को लेकर दुख जाता रहे हैं साथ ही कायस लगा रहे हैं, अवेंजर्स की आने वाली फिल्म अवेंजर्स: एंडगेम में आयरन मैन मर सकता है।
स्पाइडर मैन- फार फ्रॉम होम
- फोटो : social media
बता दें कि अवेंजर्स फिल्म सीरीज के साथ मार्वल स्टूडियों के सभी सुपरहीरो की कहानी जुड़ी हुई है। इसलिए 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' में आयरन मैन के ना होने से दर्शक अभी से यह सोचने लगे हैं कि अवेंजर्स: एंडगेम में आयरन मैन मर सकता है। ट्विटर पर फिल्म के फैंस आयरन मैन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों जब अवेंजर्स: एंडगेम का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो ट्रेलर में आयरन मैन को अंतरिक्ष में बुरी स्थिति में दिखाया गया था, जैसे वह अपनी आखिरी सांस गिन रहा हो। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अवेंजर्स के फैंस ने नासा से अपने सुपरहीरो की जान बचाने के लिए अनुरोध किया था। पता हो कि मार्वल स्टूडियों की फिल्मों में आयरन मैन की भूमिका निभाले वाले कलाकार का नाम रॉबर्ट डाउनी जूनियर है। आपको बता दें कि टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।