फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rihanna: मशहूर सिंगर रिहाना के ब्वॉयफ्रेंड ASAP रॉकी गिरफ्तार, गोली चलाने का है आरोप

Thu, 21 Apr 2022 11:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पॉप स्टार रिहाना के ब्वॉयफ्रेंड रैपर  ASAP रॉकी को बुधवार को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उन पर साल 2019 में कथित रूप से गोली चलाने का आरोप है।
विज्ञापन
रिहाना-रॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉप स्टार रिहाना के ब्वॉयफ्रेंड रैपर ASAP रॉकी को बुधवार को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उन पर साल 2019 में कथित रूप से गोली चलाने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 33 वर्षीय रैपर हाल ही में बारबाडोस से अपनी गर्भवती प्रेमिका रिहाना के साथ छुट्टियां मनाकर लॉस एंजेलिस पहुंचे ही थे तभी उन्हें हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

रैपर वास्तविक नाम रकीम मेयर्स है। उन पर आरोप है कि 6 नवंबर को विस्टा डेल मार और सेल्मा एवेन्यू के बीच 10 बजकर 15 मिनट पर गोली चलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित जो गोली से बच गया उसने पुलिस को बताया कि रॉकी ने दो लोगों के साथ मिलकर गोली में उन पर हमला किया था। पीड़ित ने बताया कि रॉकी ने उन पर चार बार गोली चलाई जिसमें से एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी थी। शख्स के इन आरोपों के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई थी लेकिन इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया गया।


बता दें कि फरवरी में रिहाना ने गर्भवती होने की जानकारी दी थी। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रॉकी ने रिहाना को धोखा देकर जूता डिजाइनर अमीना मुअद्दी से सगाई कर ली है, लेकिन जल्द ही इन अफवाहों से पर्दा उठ गया। अमीना ने इंस्टाग्राम पर इन दावों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें