फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: बॉलीवुड में सक्रिय फ्रॉड गिरोह का सबसे बड़ा खुलासा, आज शाम पांच बजे सिर्फ ‘अमर उजाला’ पर

Fri, 24 Jul 2020 11:26 AM IST
अपूर्वा राय पंकज शुक्ल/रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
बॉलीवुड में सक्रिय फ्रॉड गिरोह का सबसे बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक शातिर गिरोह संघर्षशील और नामचीन कलाकारों को बहुत ही पेशेवराना तरीके से अपना निशाना बना रहा है। ये गिरोह आईटी का जबरदस्त जानकार है और इसने तमाम फिल्म निर्माण कंपनियों के फर्जी पेज डिजिटल मीडिया पर तैयार कर लिए हैं। ये सब कैसे होता है, कौन करता है, इसके बारे में अमर उजाला की टीम ने खोजबीन करके सारी मोडस ऑपरेंडी (काम करने का तरीका) का पता लगा लिया है। ये सारी जानकारी अमर उजाला डॉट कॉम पर आज शाम पांच बजे आप जान सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टी सीरीज ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में धोखाधड़ी और कंपनी के सीएमडी भूषण कुमार की पहचान धारण करने का सनसनीखेज मुकदमा दर्ज कराया है। इस गिरोह का सरगना जिस नाम से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में ऑपरेट करता रहा है, वह नाम पता चल चुका है और उसका फोन नंबर भी अमर उजाला ने तलाश लिया है।

विज्ञापन

यह शख्स बहुत ही शातिर है और इसने कम से कम दो अभिनेत्रियों से संपर्क कर टी सीरीज के नाम पर पैसे हड़पने की कोशिश की। पूरे मामले की छानबीन करने से ये भी पता चलता है कि इन लोगों का पूरा एक गिरोह काम कर रहा है और इस गिरोह में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुछ जानकार भी शामिल हैं।

इससे पहले सलमान खान फिल्म्स, यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के नाम से भी संघर्षशील कलाकारों को ठगने की कोशिश हो चुकी है। इस बार जिन फिल्मों के नाम पर कलाकरों से पैसे ऐंठने की कोशिश की गई, उनमें अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भूल भुलैया 2' और अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें