फिल्म में जेमा चान (Gemma Chan) सरसी (Sersi) की भूमिका में नजर आएंगी। तो वहीं, रिचर्ड मैडेन (Richard Madden) इक्कारिस (Ikaris) की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कुमैल ननजियानी ( Kumail Nanjiani) ने किंगो ( Kingo) की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में बुद्धिमान आविष्कारक और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पहले समलैंगिक सुपर हीरो फास्टोस (Phastos) की भूमिका में ब्रायन टाइरी हेनरी (Brian Tyree Henry) नजर आएंगे।
मार्वल स्टूडियोज की फिल्म इटरनल्स 12 जनवरी को डिज्नी प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। वहीं, भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।