फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ला ला लैंड' स्टार एमा स्टोन बोलीं- 'हर किसी को खुश करने की कोशिश करना बेकार है'

Sat, 29 Dec 2018 01:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में आई फिल्म 'सुपरबैड' से की थी
विज्ञापन
अमेरिकन मॉडल और हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा स्टोन ने कहा है कि 30 की उम्र तक उन्हें इस बात का अहसास हो चुका है कि वह हर किसी को खुश नहीं कर सकतीं। 6 नवंबर को 30 साल की हुईं 'ला ला लैंड' स्टार ने कहा कि हर किसी को खुश करने की कोशिश करना बेकार है। 
विज्ञापन


एमा ने बताया- मैंने वयस्क बनने के बारे में सबसे दिलचस्प हिस्सा ये महसूस किया कि ज्यादातर चीजें जैसी दिखाई देती हैं वैसी नहीं होती। मेरा मानना है, ठीक है अगर आप हर किसी की पसंद नहीं है क्योंकि आपको उनके लिए और आकर्षक बनने की जरूरत नहीं होती।

एमा ने ये सारी बातें ब्रिटिश वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहीं। एमा ने बताया कि The Favourite में काम करने से पहले उन्होंने दिसंबर 2017 तक कोई काम नहीं किया। The Favourite इसी 26 दिसंबर को रिलीज हुई है। 
विज्ञापन


बता दें एमा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में आई फिल्म 'सुपरबैड' से की थी। इसके बाद साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'क्रेजी स्टुपिड लव' में हना विवर के नाम से बेहतरीन रोल अदा करने वाली एमा, फेमस फिल्म 'अमेजिंग स्पाइडर मैन' की सीरीज में भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं थी।
विज्ञापन


पिछले साल फोर्ब्स ने एमा स्टोन को सबसे अधिक कमाई वाली एक्ट्रेस करार दिया था। स्टोन ने फिल्म 'ला ला लैंड' से 2.6 करोड़ डॉलर कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें