फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंग्री बर्ड्स 2 के एनिमेटेड किरदार के लिए आवाज डबिंग कराएंगी रेपर निकी मिनाज

Wed, 26 Dec 2018 04:54 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nicki Minaj
विज्ञापन
अमेरिकी रेपर निकी मिनाज एंग्री बर्ड्स के एनिमेटेड किरदार के लिए आवाज डबिंग करने जा रही हैं। इसके पहले मिनाज ने  ‘बार्बरशॉप: द नेक्स्ट कट’,‘आइस एज: कंटिनेनटल ड्रिफ्ट’, ‘द अदर वूमन’ के लिए आवाज डबिंग की है। यह फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज हो जाएगी। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि निकी मिनाज की कौन सी भूमिका करने वाली हैं। आपको बता दें कि 'एंग्री बर्डस मूवी 2' थुरोप वान ऑरमन द्वारा निर्देशित और जॉन राइस द्वारा सह-निर्देशित है।
विज्ञापन


गौरतलब है किअमेरिकन रैपर निक्की मिनाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि वो भारत के एक गांव में पैसा पहुंचाने का काम कर रही हैं। गांव को लोग इस पैसे का अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर गांव के विकास में खर्च कर रहें हैं।

अब इस गांव में कंप्यूटर सेंटर के साथ कई आधुनिक सुविधाएं आ गई हैं। निक्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक आदमी गांव में कुएं खुदवाने के लिए निकी का धन्यवाद कर रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए निक्की ने लिखा कि ऐसा काम करने से मुझे अपने आप पर गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें