फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: 50 साल के एलन मस्क कर रहे हैं 27 साल की एक्ट्रेस नताशा बैसेट को डेट, हाल ही में लिया है तलाक

Wed, 23 Feb 2022 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क 27 साल की मॉडल और अभिनेत्री नताशा बैसेट को डेट कर रहे हैं।  
विज्ञापन
एलन मस्क और नताशा बैसेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क कथित तौर पर एक नए रिश्ते मे आ गए हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ की अब 27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री नताशा बैसेट को डेट करने की खबरें हैं।
विज्ञापन


डेली मेल की एक रिपोर्ट ने दावा किया कि युवा मॉडल ने कहा है कि  "वह 50 वर्षीय के प्यार में पड़ गई है, लेकिन मैंने उसके बैंक बैलेंस से प्यार नहीं किया है।" वर्तमान में मस्क की कुल संपत्ति लगभग 233 बिलियन डॉलर आंकी गई है जो उन्हें  दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। 

बैसेट को हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजलिस में मस्क के प्राइवेट जेट से निकलते हुए देखा गया था। कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार "वे पहले दोस्त थे और ग्रिम्स से अलग होने के बाद एक दूसरे को डेट करने लगे।" 
विज्ञापन


मस्क पिछले साल सितंबर में गायक 'ग्रिम्स' से अलग हो गए थे। उनका एक साल का बेटा 'X AE A-Xii' है। मस्क की पहली पत्नी एक लेखक हैं। उनके और जस्टिन मस्क से पांच बेटे भी हैं। उन्होंने दो बार ब्रिटिश अभिनेत्री तलुलाह रिले से भी शादी की थी। पिछले साल अक्टूबर में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, ग्रिम्स ने खुलासा किया था कि मस्क के साथ ब्रेक-अप के बाद वह 'अभी भी जी रही हैं।"
 

सूत्रों के अनुसार, "यह जोड़ी केवल कुछ महीनों से ही डेटिंग कर रही है, लेकिन वे पहले से ही एक रिश्ते में हैं। वे एक-दूसरे से बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं और एक साथ काफी समय बिता रहे हैं।" मस्क ने अभी तक भी अपने इस नए रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें