फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्र के मशहूर अभिनेता महमूद यासिन का 79 साल की उम्र में निधन

Wed, 14 Oct 2020 11:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महमूद यासिन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

मिस्त्र के मशहूर अभिनेता महमूद यासिन (Mahmoud Yacine) का काहिरा निधन हो गया है। वह 79 साल के थे। सोशल मीडिया पर पैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वह 20वीं सदी के मिस्त्र फिल्म जगत के स्तंभ माने जाते थे।

विज्ञापन


यासिन उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। अभिनेता के निधन की जानकारी उनके बेटे अम्र महमूद यासिन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने लिखा-“वह ना केवल एक बेहतरीन हस्ती थे बल्कि एक महान पिता भी थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।”

वह अपने पीछे परिवार में पत्नी शाहिरा, बेटी रानिया और बेटे अम्र को छोड़ गए हैं।  उनकी पत्नी और बेटे भी एक्टिंग की दुनिया से ही ताल्लुक रखते हैं। यासिन ने अपने करियर के दौरान लगभग 150 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कानून की पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग की ओर रुख किया था। आखिरी बार वह 2012 में कॉमेडी फिल्म ग्रैंडपा हबीबी में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें