हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर ड्वेन जॉनसन को हाल ही में वेनिस फिल्म फेस्टिवल देखा गया। फिल्म फेस्टिवल में काफी बदले से नजर आए। ड्वेन का बदला अंदाज, लुक देखकर फैंस हैरान हुए तो उन्हें एक्टर की चिंता भी सताने लगी है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
हाल ही में द रॉक के नाम से मशहूर हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन के नए लुक ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वह इस फिल्म फेस्टिवल में अपनी नई फिल्म ‘द स्मैशिंग मशीन’ के प्रीमियर के लिए पहुंचे थे। ड्वेन की जब इस फेस्टिवल से तस्वीरें, वीडियो वायरल हुए तो उनके फैंस हैरान रह गए।
विज्ञापन
वेनिस फिल्म फेस्टिवल में ड्वेन जॉनसन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बहुत दुबले से नजर आए ड्वेन
फैंस ने जब सोशल मीडिया पर ड्वेन जॉनसन की नई तस्वीरें देखीं, वीडियो देखे तो चौंक गए। दरअसल, ड्वेन का वजन बहुत ज्यादा कम हाे चुका है। वह पहले के मुकाबले काफी पतले नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह ब्लू शर्ट, ब्लैक ट्राउजर पहने दिखाई दिए। उनके साथ एक्ट्रेस एमिली ब्लंट भी मौजूद हैं। इसी तस्वीर में फैंस को लगा कि ड्वेन का वजन बहुत ज्यादा घट गया है।
फैंस ने किए वेट लॉस को लेकर सवाल
एक तरफ तो सोशल मीडिया यूजर्स ड्वेन के वेट लॉस को पसंद कर रहे हैं। लेकिन उनके फैंस काफी चिंता में हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इतनी जल्दी मसल्स लूज कैसे हो सकती हैं?’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘यह बदलाव रियल नहीं है।’ एक फैन तो ड्वेन के इस नए लुक, वजन कम होने को लेकर हॉलीवुड को दोष दिया।