टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शेयर की तस्वीरें
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा की और बगीचे में खींची गई कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में ट्रैविस एक घुटने पर बैठकर टेलर को प्रपोज करते दिखे। तो वही एक तस्वीर में टेलर की हीरे की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। दोनों ने मजेदार कैप्शन में लिखा, "आपके अंग्रेजी शिक्षक और जिम शिक्षक शादी कर रहे हैं।"