फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwayne Johnson: ड्वेन जॉनसन ने की बॉलीवुड की प्रशंसा, साथ ही बांधे प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल

Wed, 11 Dec 2024 08:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन उर्फ रॉक बॉलीवुड और प्रियंका चोपड़ा के बहुत बड़े मुरीद हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ड्वेन ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रति अपने प्यार व्यक्त किया और साथ ही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका की तारीफ भी की।
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@therock, priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन हर किसी के पसंदीदा अभिनेता हैं। रॉक इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म बेवॉच में प्रियंका के साथ अपने अभिनय को याद किया और बॉलीवुड की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ड्वेन ने की प्रियंका की तारीफ
रॉन ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ फिल्म बेवॉच में काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, "मैंने पहले भी प्रियंका के साथ काम किया है और हमने उस फिल्म बेवॉच की शूटिंग में बहुत अच्छा समय बिताया। मुझे बॉलीवुड फिल्म बनाने का विचार पसंद है। हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड। हम दूसरे दिन भारत में विस्तार और भारत कितना बड़ा बाजार है, इसके बार में बात कर चुके हैं।''
 

पहले भी कर चुके हैं प्रियंका की तारीफ
यह पहली बार नहीं है जब ड्वेन ने प्रियंका चोपड़ा जोनास की तारीफ की हो। इससे पहले भी, रॉक, प्रियंका की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था, "वास्तविक द्वेष को आकर्षण और हास्य के साथ संतुलित करना कठिन है। हमारी बेवॉच के लिए एकदम सही विकल्प।" बेवॉच भारत में 2 जून, 2017 को रिलीज हुई थी, जिसमें प्रियंका ने विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभाई थी, जो फिल्म की खलनायिका थीं।
विज्ञापन

ड्वेन की आने वाली फिल्में
मोआना 2 के बाद, ड्वेन के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। सबसे पहले, वह हॉलिडे मूवी रेड वन में अभिनय कर रहे हैं, जो 12 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर आ रही है। जेक कासडन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सांता क्लॉज को बचाने के एक ऑपरेशन को दिखाया गया है। इस फिल्म में क्रिस इवांस, जेके सिमंस, लूसी लियू और कीरन शिपका भी हैं। आगामी फिल्म में, अभिनेता कैलम ड्रिफ्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जो सांता के सुरक्षा प्रमुख हैं, जो क्रिस इवांस के चरित्र, जैक ओ'मैली के साथ मिलकर क्रिसमस से पहले सांता का पता लगाते हैं। इसमें क्रिस्टोफर हिवजू, वेस्ले किमेल और मैरी एलिजाबेथ एलिस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Barroz 3D Trailer: बारोज का जादुई हैरतअंगेज 3डी ट्रेलर रिलीज, खजाने के रक्षक के रूप में नजर आए मोहनलाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें