डंजियन्स एंड ड्रैगन्स: ऑनर अमंग थीव्स
- फोटो : सोशल मीडिया
डंजियन्स एंड ड्रैगन्स: ऑनर अमंग थीव्स का अंतर्राष्ट्रीय ट्रेलर निर्माताओं ने जारी कर दिया है। एक मिनट 49 सेकंड का यह ट्रेलर रोमांच से भरपूर है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस इंटरनेशनल ट्रेलर को पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया की ओर से रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में होगी साई पल्लवी की एंट्री? इस रोल में नजर आएंगी अभिनेत्री
ये सितारे आएंगे नजर
जोनाथन गोल्डस्टीन और जॉन फ्रांसिस डेली द्वारा निर्देशित फिल्म में क्रिस पाइन, मिशेल रोड्रिग्ज, रेगे-जीन पेज, जस्टिस स्मिथ, सोफिया लिलिस, क्लो कोलमैन, डेजी हेड और ह्यूग ग्रांट अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर को देखकर ही पता चल रहा है कि फिल्म में लोगों को एक्शन और एडवेंचर का डबल डोज मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor : बेटी 'राहा' को लेकर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा बयान- डायपर चेंज करने को बताया 'रॉकेट साइंस'
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
ट्रेलर सामने आने के बाद अब इस पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की है तो वहीं कई यूजर्स यह सवाल खड़ा करते नजर आए कि इसे हिंदी में क्यों रिलीज नहीं किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''हिंदी में भी रिलीज करो गुरु नहीं तो मजा नहीं आएगा।'' दूसरे यूजर ने लिखा, '' हिंदी ट्रेलर कहां है? इसके अलावा अन्य यूजर्स भी हिंदी में ट्रेलर न आने पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। गौरतलब है कि सात महीने पहले इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे यूट्यूब पर अब तक 27 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म को इसी महीने 31 मार्च को रिलीज करने की तैयारी है।