फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dua Lipa Engaged: पॉप सेंसेशन दुआ लीपा ने की सगाई, जानें किसे बनाने जा रहीं लाइफ पार्टनर?

Fri, 27 Dec 2024 02:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पॉप सेंसेशन दुआ लीपा ने कथित तौर पर सगाई कर ली है। आइए जानते हैं कि उन्होंने लाइफ पार्टनर के रूप में किसे चुना है?
 
विज्ञापन
दुआ लीपा ने की सगाई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 वर्षीय पॉप सेंसेशन दुआ लीपा और 34 वर्षीय अभिनेता कैलम टर्नर ने कथित तौर पर एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। जोड़े ने 31 दिसंबर को दोस्तों और परिवार के साथ अपनी सगाई का जश्न मनाने की प्लानिंग की है। जोड़े से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, 'दुआ और कैलम बहुत प्यार में हैं और जानते हैं कि यह हमेशा के लिए है। उनकी सगाई हो चुकी है और वे बेहद खुश हैं।'

पहली बार कहां हुई लीपा-टर्नर की मुलाकात?

लीपा और टर्नर को पहली बार जनवरी में उनकी एप्पल टीवी मिनी सीरीज 'मास्टर्स ऑफ द एयर' के प्रीमियर के बाद एक पार्टी में साथ देखा गया था। इसके बाद उन्हें लॉस एंजिल्स में दोस्तों के साथ डिनर का आनंद लेते देखा गया। टर्नर, लीपा के पारिवारिक कार्यक्रमों का भी हिस्सा रहे हैं, जिसमें ग्लैस्टनबरी में उनका प्रमुख प्रदर्शन और रॉयल अल्बर्ट हॉल में एक हालिया कार्यक्रम शामिल है।

विज्ञापन


Salman Khan: भांजी आयत के साथ सलमान ने काटा केक, यूलिया ने बनाया वीडियो, शेरा बोले- हमारे मालिक का बर्थडे है


दुआ लीपा के लिए खास रहा ये साल 

सगाई की खबर लीपा के लिए शानदार साल के बाद आई है। सिंगर ने हाल ही में अपने स्टेडियम टूर का पहला चरण पूरा किया और अपने परिवार और टर्नर के साथ क्रिसमस मनाने के लिए एशिया से यूके लौट आईं। दुआ के लिए पेशेवर तौर पर उनका करियर सबसे अच्छे वर्षों में से एक रहा है और अब मनपसंद मर्द से सगाई करना सोने पर सुहागा जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Mohanlal: 'दृश्यम 3' को लेकर मोहनलाल का खुलासा? बारोज अभिनेता बोले- जीतू ने स्क्रिप्ट सुनाने में लगाए कई साल

क्रिसमस पर मनाएंगे सगाई का जश्न

हालांकि, इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा नहीं की है, लेकिन प्रशंसकों ने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में लीपा की खूबसूरत अंगूठी देखी। लीपा और टर्नर लंदन में नए साल की एक भव्य पार्टी की योजना बना रहे हैं। सूत्र के अनुसार, 'यह नए साल की शाम की पार्टी होगी जिसे कोई कभी नहीं भूलेगा, खासकर कैलम और दुआ के लिए।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें