फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Strange 2 : साउदी अरब में 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के बैन होने पर बोले बेनेडिक्ट कंबरबैच- 'उन लोगों को सम्मान मिलना चाहिए'

Sun, 01 May 2022 05:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स' में बेनेडिक्ट कंबरबैच सुपरहीरो के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो न केवल खुद को बल्कि और लोगों को भी बुराई से फिल्म में बचाता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
बेनेडिक्ट कंबरबैच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। ये फिल्म 6 मई को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, पिछले हफ्ते इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी, जिससे फिल्म के निर्माता-निर्देशकों को बड़ा झटका लगा था। दरअसल, फिल्म के एलजीबीटीक्यू दृश्य पर सऊदी अरब में प्रतिबंध लगा दिया गया है। 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के सीक्वल को कथित तौर पर 12 सेकंड के एक दृश्य के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है, जहां एक समलैंगिक किरदार सबके सामने पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन

फिल्म के मुख्य कलाकार, बेनेडिक्ट कंबरबैच ने हाल ही में इस प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'सच कहूं तो इसके बारे में भावुक न होना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन मुझे डर है कि यह एक अपेक्षित निराशा है। हमने देखा है कि इन दमनकारी शासनों में सहिष्णुता की कमी उन लोगों को बाहर करने वाली है, जिन्हें कि न सिर्फ इस समाज में शामिल किया जाना चाहिए, बल्कि वे जो भी हैं, उसका जश्न मनाना चाहिए। उन्हें समाज और संस्कृति का हिस्सा मानना चाहिए और अपने लैंगिक चुनावों के लिए उन्हें सजा नहीं दी जानी चाहिए।'

कंबरबैच ने फिल्म में शावेज के किरदार का बचाव करते हुए कहा कि यह "टोरेनिस्म" के लिए नहीं है और सेक्सुएलिटी उसके कैरेक्टर का केवल एक पहलू है। अभिनेता ने यह भी कहा कि हमें "समावेश और समानता" पर जोर देना जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन


'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स' में बेनेडिक्ट कंबरबैच सुपरहीरो के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो न केवल खुद को बल्कि और लोगों को भी बुराई से फिल्म में बचाता हुआ नजर आएगा। फिल्म में एलिजाबेथ ओल्सन भी वांडा मैक्सिमॉफ के रूप में हैं जो अपनी एमसीयू सीरीज 'वांडा विजन' के बाद इस फिल्म से वापसी कर रही हैं। फिल्म भारत में 6 मई को छह भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें