फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड में दीपिका पादुकोण करेंगी लुंगी डांस, फिर से इस फ्लॉप फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर

Fri, 22 Jun 2018 09:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deepika padukone
विज्ञापन
दो साल पहले अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडार केज के फ्लॉप होने के बाद दीपिका पादुकोण को दूसरा मौका नहीं मिला है। वह हॉलीवुड फिल्मों में काम पाने की इच्छा लिए लगातार मुंबई से लॉस एंजिल्स के चक्कर काट रही हैं। परंतु अभी तक कोई नतीजा नहीं आया।
विज्ञापन


वैसे एक अच्छी खबर के संकेत इधर उन्हें मिले हैं कि ट्रिपल एक्स सीरीज फिल्म की डायरेक्टर डी.जे. कारूसो ने उनकी बॉलीवुड हिट चेन्नई ऐक्सप्रेस के गाने लुंगी डांस को अपनी फिल्म में रखने की इच्छा जाहिर की है।

कारूसो ने पिछले दिनों एक ट्वीट में लिखा कि मैं ट्रिपल एक्स-4 का अंत लुंगी डांस गाने से करना चाहता हूं। परंतु देखना यह होगा कि क्या चौथी कड़ी में विन डीजल के साथ दीपिका को वह कास्ट करेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें