फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्यूटी एड द बीस्ट' से नहीं कटेंगे गे सीन, डिज्नी का साफ इनकार

Thu, 16 Mar 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
डिज्नी की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' एक बार फिर विवादों में आ गई है। डिज्नी ने मलयेशिया के थियेटर्स से फिल्म उतरवाने का फैसला लिया है। यह फैसला मलयेशिया के फिल्म सेसंरशिप बोर्ड के उस निर्देश के बाद लिया गया है जिसमें कहा गया था कि फिल्म में गे सीन्स हटाने के बाद ही इसे रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


डिज्नी ने फिल्म से गे सीन्स हटाने से मना कर दिया है। मलेशियन न्यूज वेबसाइट के मुताबिक सेंसरशिप बोर्ड ने फिल्म से एक साढ़े 4 मिनट का गे सीन हटाने को कहा था लेकिन फिल्म निर्माताओं ने ऐसा करने से मना कर दिया। डिज्नी ने मेल पर दिए जवाब में लिखा कि मलयेशिया के लिए फिल्म में कोई कट नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि मलयेशिया में फिल्म रिलीज का यह पहला मुद्दा नहीं है। इससे पहले भी मलयेशिया की सरकार ने 2015 में आई फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' को रिलीड करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि फिल्म में काफी सेक्शुयल कंटेंट है जिसके कारण इसे रिलीज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें