डिज्नी प्लस की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर ‘डिज्नी प्लस डे’ आ गया है। इस खास मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आने वाले वर्षों में आने वाली फिल्मों, शो और बोनस सुविधा की घोषणा की गई। मार्वल, स्टार वार्स, पिक्सर, और नेशनल ज्योग्राफिक सभी डिज्नी प्लस बैनर के अंतर्गत आते हैं। इन सबके सब्सक्रिप्शन की कीमत 8 डॉलर प्रति महीना है लेकिन नए और फिर से वापिस आने वाले सदस्यों के लिए सब्सक्रिप्शन केवल 2 डॉलर प्रति महीना रखा गया है। यानी की अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर नए हैं या फिर लौट कर आ रहे हैं तो आपको सीधा 6 डॉलर का फायदा होगा।
डिज्नी प्लस डे के मौके पर कई तरह की नई फिल्में रिलीज की गई हैं। इस लिस्ट में ‘शांग ची’ और ‘जंगल क्रूज’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं, जो दर्शकों के लिए एक बड़े तोहफे से कम नहीं है। इसके अलावा, डिज्नी प्लस ने पहली बार लोकप्रिय मार्वल फिल्मों के आईमैक्स संस्करण भी पेश किए हैं और यही चीज इस कार्यक्रम को स्पेशल बनाता है।
डिज्नी प्लस ने डिज्नी प्लस डे सुबह 6 बजे और 9 बजे (यूएस टाइम) शुरु किया। ये सेवा सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध थी, जिसमें ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट शामिल है। इसी दौरान आगामी फिल्मों और शो की एक झलक पेश की। इस कार्यक्रम में दर्शकों को एक्सक्लूसिव लुक्स, टीज़र, ट्रेलर और बहुत कुछ एक साथ दिखाए गए। वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिज़ॉर्ट या डिज्नीलैंड रिज़ॉर्ट के टिकट रखने वाले सभी एक्टिव ग्राहकों को थीम पार्क में 30 मिनट पहले एंट्री मिल गई थी।
अगर आप डिज्नी प्लस का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप लोगों को डिज्नी प्लस डे के इस कार्यक्रम का लाभ उठाना चाहिए। क्योंकि इस इवेंट को दौरान दर्शकों के लिए डिज्नी एक साथ बहुत कुछ लेकर आया है। इतना ही नहीं, डिज्नी प्लस के ग्राहकों को 12 से 14 नवंबर तक मुफ्त शिपिंग की पेशकश भी की गई है।