वुडल ने दायर किया मुकदमा
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार वुडल ने कैलिफोर्निया के एक संघीय न्यायालय में यह मुकदमा दायर किया है। वुडल के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म की पटकथा और ट्रेलर जेनी मार्चिक को मुहैया कराए थे। उस समय वह मैंडविल फिल्म्स में निदेशक थीं। मौजूदा समय में वह ड्रीमवर्क्स एनिमेशन के साथ हैं।
ये है आरोप
मुकदमे में यह आरोप लगाया गया है कि डिज्नी ने मोआना का निर्माण करते समय वुडल के विचारों का उपयोग किया, जो उन्होंने 17 सालों तक विकसित किए थे। विशेष रूप से वुडल ने दावा किया कि मोआना में एक दृश्य, जिसमें एक खतरनाक समुद्री पोर्टल है, उसे सीधे उनके द्वारा विकसित किए गए कंटेंट से लिया गया है।
वुडल ने मुआवजे की मांग
वुडल ने पहले भी मोआना फिल्म के पहले संस्करण को लेकर एक मुकदमा दायर किया था, जिसे पिछले साल खारिज कर दिया गया था। लेकिन अब, मोआना 2 के रिलीज होने के बाद उन्होंने एक बार फिर से कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया है। उनका कहना है कि इस सीक्वल में भी उनके कंटेंट का उपयोग किया गया है, इसलिए उन्हें इस पर मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने ग्रॉस रेवेन्यू के ढाई प्रतिशत की मांग की है, जो 10 बिलियन यानी 1000 करोड़ डॉलर के बराबर है।
डिज्नी ने नहीं की अब तक टिप्पणी
डिज्नी ने अभी तक इस नए मुकदमे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले वाले मुकदमे पर कंपनी ने यह कहा था कि मोआना के निर्माण में शामिल किसी भी व्यक्ति ने वुडल के कंटेंट को नहीं देखा था। फिल्म के निर्देशक रॉन क्लेमेंट्स ने कोर्ट में यह बयान दिया था कि मोआना फिल्म वुडल की 'बकी' से प्रेरित नहीं थी।
पिछले साल फिल्म हुई थी रिलीज
बता दें कि 'मोआना 2' पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में ड्वेन जॉनसन जैसे बड़े सितारे की आवाज सुनने को मिली थी। इस फिल्म ने 96.4 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म थी।