फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disney: डी23 फैन इवेंट को लेकर आई बड़ी जानकारी, टिकट की कीमत से लेकर बिक्री की तारीख तक, यहां जानें सबकुछ

Wed, 20 Mar 2024 10:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस इवेंट के टिकट दरों की भी जानकारी सामने आ गई है। एक दिन के लिए टिकट की दर 79 डॉलर से शुरू होती है और प्रीमियम सीटिंग के साथ तीन दिवसीय अल्टीमेट प्रेफर्ड पास के लिए लोगों को 2,599 डॉलर खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
डी23 - फोटो : डिज्नी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिज्नी ने साल में दो बार होने वाले डी23 फैन इवेंट से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण से पर्दा उठा दिया है। यह कार्यक्रम 9,10 और 11 अगस्त को अनाहेम कन्वेंशन सेंटर और होंडा सेंटर में आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इस बार कार्यक्रम में डिज्नी, पिक्सर, मार्वल, स्टार वार्स समेत विश्व स्तरीय कलाकारों के साथ म्यूजिकल परफॉर्मेंस, विशेष कंटेंट प्रस्तुतियां और एक नया इंटरैक्टिव ऐप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

Apna Ada 09: पंकज त्रिपाठी ने दिया कमर्शियल नाटक में पहला ब्रेक, मनोज बाजपेयी ने दिलाई फिल्म ‘भैयाजी’

इतनी रहेगी टिकटों की दर
इस इवेंट के टिकट दरों की भी जानकारी सामने आ गई है। एक दिन के लिए टिकट की दर 79 डॉलर से शुरू होती है और प्रीमियम सीटिंग के साथ तीन दिवसीय अल्टीमेट प्रेफर्ड पास के लिए लोगों को 2,599 डॉलर खर्च करने होंगे। आमतौर पर इस इवेंट के टिकट बिक जाते हैं, लेकिन इसे खरीदने के लिए  D23 सदस्य होना अनिवार्य है। 26 से 28 मार्च के बीच टिकट को लोग खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन


तीन दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
D23 के पहले दिन यानी 9 अगस्त की शाम सात बजे डिज्नी एंटरटेनमेंट शोकेस में सितारों से सजी फिल्मों, सीरीज की विशेष झलक फैंस के सामने पेश की जाएगी। इससे पहले के कार्यक्रमों में मार्वल, स्टार वार्स यूनिवर्स और जेम्स कैमरून की अवतार फिल्मों के जुड़े कई बड़े खुलासे इस इवेंट में किए जा चुके हैं। 
वहीं, शनिवार शाम सात बजे डिज्नी एक्सपीरियंस के अध्यक्ष जोश डी'अमारो मंच से नए प्रोजेक्ट्स पर अपडेट और कई विषेष घोषणाएं करते नजर आएंगे। कार्यक्रम के आखिरी दिन यानी रविवार को शाम पांच बजे, रयान सीक्रेस्ट डिज्नी लीजेंड्स की मेजबानी करेंगे। इस दौरान कोलीन एटवुड, एंजेला बैसेट, मार्था ब्लैंडिंग, जेम्स एल ब्रूक्स, जेम्स कैमरून, जेमी ली कर्टिस, माइली साइरस, स्टीव डिटको, हैरिसन फोर्ड, मार्क हेन, फ्रैंक ओज़, केली रिपा, जो रोडे और जॉन विलियम्स जैसी हस्तियां भी नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें