फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार दिशा पाटनी, फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज; कहा- जो देश में सीखा...

Sat, 09 May 2026 04:09 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Patani Hollywood Debut: दिशा पाटनी अब हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें उनका किरदार शानदार है। उन्होंने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को भी बताया है।
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। इस कड़ी में नया नाम दिशा पाटनी का जुड़ने वाला है। अभिनेत्री हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। वह फिल्म 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' में नजर आने वाली हैं। इसमें वह जेसिका का रोल करेंगी। उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट से उन्हें अपनी एक्टिंग स्किल्स को बड़े पैमाने पर एक्सप्लोर करने का मौका मिला है।

विज्ञापन

दिशा पाटनी - फोटो : यूट्यूब
कौन है फिल्म का निर्देशक?
बताया जाता है कि यह फिल्म 'स्टैटीगॉर्ड्स होलीगॉर्ड्स सागा' की पहली फिल्म है। यह सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म का निर्देशन केविन स्पेसी ने किया है। 20 साल से ज्यादा समय बाद वे इस फिल्म से निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।
इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ-साथ केविन स्पेसी, टायरेज गिब्सन और डॉल्फ लुंडग्रेन भी नजर आएंगे।
 

फिल्म में काम करने पर क्या बोलीं दिशा?
दिशा पाटनी ने बताया कि एक इंटरनेशनल फिल्म में काम करने का अनुभव उनके लिए रोमांचक और डरावना रहा। उन्होंने कहा 'मैं इस बेहद खास प्रोजेक्ट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में कदम रखना मेरे लिए रोमांचक और डरावना दोनों था। अपनी एक्टिंग स्किल्स को एक्सप्लोर करने का बड़ा मौका था। अनुभवी और अलग-अलग तरह के कलाकारों के साथ काम करना अपने आप में एक सीखने का अनुभव था।'
विज्ञापन

दिशा पाटनी - फोटो : यूट्यूब
दिशा को पसंद है एक्शन
उन्होंने आगे कहा, 'स्क्रीन पर ईमानदारी हर जगह एक जैसी होती है। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और जो कुछ भी मैंने अपने देश में सीखा है, उसे एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दिखाना मुझे ताकतवर महसूस कराता है।'

विजय की जीत पर क्या बोलीं जेनेलिया डिसूजा? इन फिल्मों में साथ में कर चुकी हैं काम


दिशा का वर्कफ्रंट
शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में दिशा पाटनी के किरदार को दो विरोधी गुटों के नेताओं की बेटी के तौर पर दिखाया गया है। वह दो आपस में लड़ रही दुनियाओं के बीच एक पुल का काम करती हैं।
इस फिल्म के बाद दिशा 'आवारापन 2' में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें