बता दें कि इस फिल्म की पटकथा को ब्रिगिट हेल्स ने लिखा है जबकि फिल्म की कहानी जे डेविड स्टेम और डेविड एन वीस ने लिखी है। फिल्म का निर्माण
बैरी जोसेफसन, बैरी सोनेनफेल्ड और एमी एडम्स ने जो बर्न, सुनील प्रकाश के साथ मिलकर किया है। एडम शैंकमैन फिल्म के निर्देशक के साथ कार्यकारी निर्माता भी हैं। फिल्म में 8 बार के ऑस्कर विजेता संगीतकार एलन मेनकेन ने संगीत दिया है। वहीं, तीन बार के अकेडमी पुरस्कार विजेता गीतकार स्टीफन श्वार्ट्ज ने फिल्म के गीत लिखे हैं।