फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन से हटकर अलग अवतार में दिखेंगे टॉम क्रूज, जारी हुआ नई फिल्म 'डिगर' का पहला लुक

Wed, 24 Jun 2026 09:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Digger: हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार टॉम क्रूज जल्द ही 'डिगर' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस फिल्म की पहली झलक साझा की है। टॉम क्रूज इसे लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
टॉम क्रूज - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। मगर इस बार वह अपकमिंग फिल्म 'डिगर' में एक बिल्कुल अलग अवतार में दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं। इसमें उनके टैलेंट का एक नया और अनोखा पहलू देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

'डिगर' की पहली झलक
मंगलवार को, ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु की नई ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'डिगर' से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। वॉर्नर ब्रदर्स ने टॉम क्रूज के शानदार करियर का जश्न मनाते हुए यह वीडियो जारी किया है, जिसमें फैंस को 'डिगर' की पहली झलक देखने को मिली है।

टॉम क्रूज - फोटो : फेसबुक
ट्रॉम क्रूज का दिखा नया अंदाज
भले ही यह फुटेज छोटा है, लेकिन इसमें क्रूज को 'डिगर रॉकवेल' के रूप में दिखाया गया है। यह ऐसा किरदार है जिसे दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी माना जाता है। उनके हालिया काम में अक्सर दिखने वाले एक्शन-हीरो वाले अंदाज से बिल्कुल अलग, यह रोल क्रूज को एक डार्क कॉमेडी और अलग दुनिया में ले जाता हुआ लगता है।

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं टॉम
इस फुटेज को शेयर करते हुए टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पिछले 46 वर्षों से आप सभी के लिए कहानियां और फिल्में बनाने के लिए अनगिनत टैलेंटेड कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मैं आपसे सिनेमाघरों में मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं! डिगर इस अक्तूबर सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' बताया जाता है कि फिल्म का ट्रेलर 13 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन

नौ साल पहले आया फिल्म का आइडिया
इससे पहले सिनेमाकॉन में बात करते हुए, 'मिशन: इम्पॉसिबल' के एक्टर, इनारितु के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, 'यह वैसी ही फिल्म है जैसी मैं बनाना चाहता था। यह फिल्म जबरदस्त और मजेदार है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इसे जल्द से जल्द देखें।' डायरेक्टर इनारितु ने बताया कि उन्हें 'डिगर' का आइडिया नौ साल पहले आया था और वह पिछले सात वर्षों से क्रूज के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में क्रूज के अलावा सैंड्रा हुलर, जेसी प्लेमन्स, रिज अहमद, माइकल स्टुलबर्ग, सोफी वाइल्ड और एम्मा डी'आर्सी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें