टॉम क्रूज ने अपनाया नया लुक
फिल्म ‘डिगर’ का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही अभिनेता टॉम क्रूज का लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म में वो भूरे बाल और आर्टिफिशियल मेकअप के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं उनका वजन भी कुछ बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म में वह काॅमिक अंदाज में इस मुसीबत से लड़ते दिख रहे हैं।
कब रिलीज होगी ‘डिगर’ ?
फिल्म ‘डिगर’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टॉम क्रूज के अलावा फिल्म की कास्ट में रिज अहमद, जॉन गुडमैन, सैंड्रा हुलर और जेसी पामन्स शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन एलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी अलेक्जेंडर डिने लारिस जूनियर और निकोलस गियाकोबोन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण इनारितु , मैरी पैरेंट, टॉम क्रूज और माइकल शार्प ने मिलकर किया है।