शुक्रवार को 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) अवार्ड्स 2026' ने विजेताओं की लिस्ट जारी की है। इसमें कई भारतीय कलाकारों के साथ विदेशी कलाकारों के नाम भी शामिल हैं। फैंस इस बात को लेकर हैरान हो गए कि क्या विदेशी कलाकार टेलर स्विफ्ट को 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' दिया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं है। आइए जानते हैं कि यह पुरस्कार क्या है और यह 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से कितना अलग है।
टेलर स्विफ्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ftaylorswift
क्या है 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स'?
दरअसल 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। जबकि 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF)' मुंबई में मौजूद एक निजी संस्था की तरफ से आयोजित फिल्म महोत्सव पुरस्कार है। दोनों सम्मान एक दूसरे से बहुत अलग हैं।
टेलर स्विफ्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@Taylor Swift
विवादों में रहा 'दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स'
'दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' संस्था विवादों में भी रही है। साल 2025 में मुंबई पुलिस ने इसके संस्थापक और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। उन पर इस पुरस्कार के नाम का गलत इस्तेमाल करने और सरकार का समर्थक होने का झूठा दावा करने जैसे आरोप लगे थे।
धुरंधर
- फोटो : एक्स
'दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' की विजेताओं की लिस्ट में किसका नाम?
- शुक्रवार को इस संस्था ने विजेताओं की घोषणा की।
- इसमें रणवीर सिंह, यामी गौतम, अक्षय खन्ना, अनीत पड्डा, कमल हासन, जयदीप अहलावत और टेलर स्विफ्ट जैसे कलाकारों के नाम नजर आए। लिस्ट में विदेशी कलाकारों के नाम देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए।
- उनको लगा कि शायद टेलर स्विफ्ट को 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से नवाजा जाएगा।
- हालांकि ऐसा नहीं है। उन्हें 'दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026' दिया जाएगा।