'डायना अनहर्ड' नाम की एक नई डॉक्युमेंट्री सीरीज इंटरनेशनल लॉन्च के लिए तैयार है। इसमें प्रिंसिस डायना की ऐसी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स हैं, जो पहले कभी नहीं सुनी गईं। इनमें वह अपनी जिंदगी, प्यार और शाही परिवार के बारे में बात करती नजर आती हैं।
किसे मिले डॉक्युमेंट्री के राइट्स?
इस डॉक्युमेंट्री सीरीज के राइट्स सिनेफ्लिक्स को मिल गए हैं। अब इसे कान में MIPCOM इवेंट में बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। तीन हिस्सों वाली यह डॉक्युमेंट्री 'लव मंडे टीवी' ने बनाई है। यह यूनाइटेड किंगडम की एक इंडिपेंडेंट प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने ब्रिटिश राजपरिवार पर कई शो बनाए हैं।
प्रिंसेस डायना
- फोटो : सोशल मीडिया
डायना ने अपने दोस्त से की थी गुपचुप बातचीत
- खास बात यह है कि 'डायना अनहर्ड' के निर्माता को उन बातचीत की रिकॉर्डिंग्स मिल गईं, जो डायना ने 1991 में अपने दोस्त जेम्स कोलहर्स्ट के साथ गुपचुप तरीके से की थीं।
- इन्हीं बातचीत के आधार पर एंड्रयू मॉर्टन ने अपनी सनसनीखेज किताब 'डायना: हर ट्रू स्टोरी' लिखी थी।
- 'लव मंडे' ने मॉर्टन और कोलहर्स्ट के साथ मिलकर उन गुपचुप रिकॉर्ड की गई बातचीत को हासिल किया, जो डायना ने 1991 में अपने दोस्त जेम्स कोलहर्स्ट के साथ की थीं।
प्रिंस एंड्रयू के बारे में भी हुई बात
इन ऑडियो टेप्स में प्रिंसिस ने खुलकर बातें की हैं। उन्होंने प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के बारे में भी बेबाकी से बात की है। साथ ही, उन्होंने उस समय के प्रिंस एंड्रयू के बारे में भी बात की है, जिनके जेफरी एपस्टीन से संबंधों की जांच के बाद उनसे उनके शाही खिताब छीन लिए गए थे।
प्रिंसेस डायना
- फोटो : सोशल मीडिया
डायना खुद तय करेंगी अपनी कहानी
'लव मंडे टीवी' की क्रिएटिव डायरेक्टर केरेना बेयरफील्ड ने कहा, ''डायना अनहर्ड' बनाते समय हम उस नैरेटिव को चुनौती देना चाहते थे, जिसमें अक्सर वेल्स की राजकुमारी डायना को सिर्फ हालात की मारी हुई एक पीड़ित के तौर पर दिखाया गया है। इसमें डायना घटनाओं की मूक शिकार नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला के तौर पर दिखती हैं जो अपनी कहानी खुद तय करती हैं। वह अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती हैं।
'डायना अनहर्ड' आधुनिक इतिहास की सबसे ज्यादा चर्चा में रही जिंदगी में से एक की कहानी को उसी महिला के नजरिए से पेश करती है जो उस कहानी के केंद्र में है।