फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज दाखिला घोटाले में आरोप साबित होते ही रोने लगीं 'डेस्परेट हाउसवाइव्स' की स्टार फेलिसिटी हफमैन

Tue, 14 May 2019 12:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फेलिसिटी हफमैन - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्कर के लिए नामांकित ‘‘डेस्परेट हाउसवाइव्स’’ की स्टार फेलिसिटी हफमैन समेत हॉलीवुड की दो अभिनेत्रियां देशव्यापी यूनिवर्सिटी घोटाले में 50 आरोपियों में शामिल हैं।

विज्ञापन


जैसे ही उनपर ये आरोप साबित हुआ वह रोने लगीं। हफमैन पर इस धोखाघड़ी के लिए 1500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। जब वह इस मामले में अदालत में पेश हुईं तो अभियोजकों ने कॉलेज के प्रवेश घोटाले में उनकी भूमिका के लिए उन्हें चार महीने की जेल की सजा की सिफारिश की।

हफमैन ने ये बात स्वीकार की कि उन्होंने साल 2017 में अपनी बेटी के परीक्षा के उत्तर को सही करने के लिए 15,000 डॉलर का भुगतान किया था। हफमैन ने कहा, मैं अपनी गलती मानती हूं और शर्मिंदा भी हूं. मैंने जो किया उसकी जिम्मेदारी लेती हूं और अब इसके नतीजे भुगतने को भी तैयार हूं।
विज्ञापन


56 वर्षीय हफमैन भी कॉलेज प्रवेश घोटाले में 50 आरोपियों में शामिल हैं। बोस्टन में अदालत के रिकॉर्डों से यह जानकारी मिली।

संघीय अभियोजकों ने कहा कि आरोपियों ने येल, स्टैनफोर्ड, जॉर्जटाउन और यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया समेत प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए कथित तौर पर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

हफमैन (56) और ‘‘फुल हाउस’’ की अभिनेत्री लोरी लॉघलिन (54) पर मेल धोखाधड़ी की साजिश का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें