फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने छेड़ी नई मुहिम, महिलाओं से की सेक्स स्ट्राइक करने की अपील

Mon, 13 May 2019 01:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Alyssa Milano
विज्ञापन

पिछले साल हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण और दमन के खिलाफ जो आवाज उठाई उसका नाम मीटू कैंपेन दिया गया। मीटू अभियान न सिर्फ हॉलीवुड में बल्कि बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिला। 

विज्ञापन


अब एलिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल एलिसा मिलानो ने अबॉर्शन संबंधी कानून के खिलाफ महिलाओं से सेक्स स्ट्राइक की अपील की है।   मिलानो ने इस कानून को महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया है और इस कानून के विरोध में एकजुट होने का संदेश भी दिया है।

एलिसा मिलानो ने सोशल मीडिया पर लिखा- हम सबको यह समझने की जरूरत है कि पूरे देश में स्थितियां कितनी खराब हैं। हम यह अहसास कराने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे शरीर पर हमारा ही अधिकार है और हम इसका कैसे इस्तेमाल करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


इतना ही नहीं मिलानो ने पार्टनर को सेक्स के लिए इनकार करने का भी संदेश दिया। बता दें जॉर्जिया में हार्टबीट लॉ के तहत भ्रूण की धड़कन महसूस होने के बाद अबॉर्शन पर बैन का कानून लागू हो गया है। हालांकि इसका बहुत विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें