फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neil Sedaka: गायक-गीतकार नील सेडाका का हुआ निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 28 Feb 2026 07:19 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neil Sedaka Passed Away: मशहूर गायक और गीतकार नील सेडाका 80 की उम्र तक भी साल में दर्जनों कॉन्सर्ट करते थे। उन्होंने अपनी जवानी का जोश और अपनी आवाज की रेंज बनाए रखी।
विज्ञापन
नील सेडाका - फोटो : इंस्टाग्राम@neilsedakamusic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर और गीतकार नील सेडाका का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। उनके शानदार गानों ने उन्हें रॉक एन रोल के शुरुआती वर्षों में उन्हें टॉप पर पहुंचा दिया। अपने गानों की वजह से वह 1970 के दशक में काफी मशहूर हुए। नील सेडाका को हिट गानों में 'ब्रेकिंग अप इज हार्ड टू डू' और 'लाफ्टर इन द रेन' शामिल थे। 
विज्ञापन

 

परिवार ने दी निधन की जानकारी
नील सेडाका के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, 'हमारे प्यारे पति, पिता और दादा, नील सेडाका के अचानक गुजर जाने से हमारा परिवार बहुत दुखी है। एक सच्चे रॉक एंड रोल लेजेंड, लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और एक कमाल के इंसान की बहुत याद आएगी।'

नील सेडाका निधन कैसे हुआ, इसके बार में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह खबर भी पढ़ें: जेल से रिहा होने के बाद पहली बार नजर आए राजपाल यादव, कैमरे के सामने मजाक के मूड में दिखे अभिनेता


विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर बनाए गाने
ब्रिल बिल्डिंग सॉन्गराइटिंग फैक्ट्री के सदस्य, सेडाका ने लिरिसिस्ट हॉवर्ड ग्रीनफील्ड के साथ मिलकर ऐसे गाने बनाए जो 1950 के दशक के आखिर से 1960 के दशक की शुरुआत तक काफी मशहूर हुए। उनके गानों में 'हैप्पी बर्थडे स्वीट सिक्सटीन', 'कैलेंडर गर्ल' और 'ओह! कैरल' शामिल हैं।

80 की उम्र में किए कॉन्सर्ट
सेडाका 80 की उम्र तक भी साल में दर्जनों कॉन्सर्ट करते थे। उन्होंने अपनी जवानी का जोश और बड़ी वोकल रेंज बनाए रखी। उनके गाने दुनिया भर में लाखों में बिके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें