फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमी लोवाटो ने अपना ट्विटर अकाउंट किया डिलीट, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनों के बाद लिया फैसला

विज्ञापन
Demi Lovato
विज्ञापन
अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों द्वारा रैपर 21 सैवेज की गिरफ्तारी पर टिप्पणी के कारण आलोचना का सामना कर रहीं अभिनेत्री-गायिका डेमी लोवाटो ट्विटर से हट गयी हैं। रविवार को ‘2019 सुपर बाउल’ फुटबॉल के दौरान रिकॉर्डिंग कलाकार पर टिप्पणी कर गायिका विवादों में घिर गयीं, जिन्हें अमेरिकी आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन अधिकारियों ने अटलांटा में एक अभियान चलाकर हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


रैपर 21 सैवेज निर्वासन का सामना कर रहे हैं। ग्रैमी के लिये नामित रैपर 2005 में ब्रिटेन से अमेरिका आये थे, लेकिन वीजा की अवधि खत्म होने के एक साल बाद भी वह अमेरिका में ही रह रहे थे। रैपर की गिरफ्तारी की खबर पर चुटकी लेते हुए लोवाटो ने ट्वीट किया, ‘‘अब तक 21 सैवेज मीम मेरे लिये सुपर बोल का पसंदीदा हिस्सा रहे हैं।’’

सोशल मीडिया के यूजर्स ने उनकी इस टिप्पणी की निंदा की। हालांकि लोवाटो ने इस पर अपनी सफाई देने की कोशिश की लेकिन यूजर्स पर कोई असर नहीं हुआ। इन आलोचनाओं की प्रतिक्रिया में लोवाटो ने ट्विटर से हटने का फैसला किया और अपना अकाउंट डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें