फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डेडपूल' का एक्टर गिरफ्तार, फैलाई थी बम की झूठी अफवाह 

Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल' के अभिनेता टी जे मिलर को गिरफ्तार किया गया है। उन पर कथित तौर पर बम की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगा है। एबीसी न्यूज से मिली जानकारी के मुताबिक,  'डेडपूल' के अभिनेता पर कनेक्टिकट जा रही ट्रेन में बम होने की झूठी अफवाह की जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसी को देने के लिए केस दर्ज किया गया है। बता दें कि अभिनेता टी जे मिलर ने 18 मार्च को कथित तौर पर 911 नबंर पर फोन कॉल कर ट्रेन में एक महिला यात्री के बैम में बम होने की झूठी जानकारी एजेंसी को दी थी। 

विज्ञापन


हालांकि खुद पर लगे आरोप के मामले में 'डेडपूल' के अभिनेता ने पूछताछ के वक्त सफाई देते हुए कहा था कि वह उस वक्त नशे में थे और उनके पास बैठी महिला से उनका विवाद हो गया था। उल्लेखनीय है कि अभिनेता मिलर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां 1,00,000 डॉलर के बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी गई। इस मामले में अगर आरोप साबित होता है तो  टी जे मिलर को 5 साल तक की सजा हो सकती है। 

मालूम हो कि हॉलीवुड फिल्म 'Deadpool 2'का ऑफिशियल ट्रेलर मार्च में रिलीज किया जा चुका है। फिल्म इसी साल 18 मई मई महीने में भारत में दस्तक दे रही डेडपूल 2 का जबरदस्त क्रेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें