मशहूर सिंगर एनरिक इग्लेसियस की गर्लफ्रेंड और पूर्व टेनिस स्टार एना कोर्निकोवा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों ने शनिवार को मियामी में जन्म लिया। एनरिक ने बेटे का नाम निकोलस और बेटी का लुसी रखा है।
एनरिक और एना ने इस प्रेग्नेंसी को सीक्रेट ही रखा। यहां तक कि उन्होंने अपने बच्चों के पैदा होने की घोषणा भी नहीं की। इसी दिन एना ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें साझा की थी। बता दें कि यह कपल 2001 से ही एक-दूसरे को डेट कर रहा है।