कॉमिक्स और टेलीविजन शोज के लेखक मार्टिन पास्को का 65 साल की उम्र में 10 मई को निधन हो गया। उनके निधन की खबर डीसी प्रकाशक पॉल लेविट्ज ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दी।
पॉल ने लिखा, 'उनके काम में अजीब चीजों को आपने पढ़ा, उनके काम को श्रेय दिया गया हो या नहीं, या फिर कॉमिक्स, कॉर्टून, टीवी शोज, यहां तक कि एक थीम पार्क इवेंट को भी उन्होंने बेहतर बनाया। उन्होंने इसे बेहतर बनाने के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में लगातार शिकायत की और ऐसा करना भी चाहिए। मार्टिन क्रिएटिविटी के जादू से किसी भी चीज को विशेष बना देते थे। वो असल में जीनियस थे।'
पास्को ने 1972 में कॉमिक प्रकाशन शुरू किया और 1973 में डीसी कॉमिक के साथ जुड़े। पहली सुपरमैन कहानी जिस पर उन्होंने काम किया, वह 1974 में प्रकाशित हुई थी। पास्को ने 'जस्टिस लीग ऑफ अमेरिका', 'सागा ऑफ द स्वैम्प थिंग' और 'वंडर वूमन' के लिए काम किया।
कॉमिक्स के अलावा पास्को ने 'बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज' के लेखक और स्टोरी एडिटर के तौर पर टेलीविजन के लिए भी काम किया।
रामी मालेक ने इस तरह शुरू किया था अपना अभिनय का सफर, फिर बने ऑस्कर विजेता