फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जस्टिस लीग' से लेकर 'बैटमैन' और 'सुसाइड स्क्वैड' तक, ये हैं DC FanDome की बड़ी घोषणाएं जिसका फैंस को था इतंजार

Sun, 23 Aug 2020 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
DC FanDome - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

डीसी कॉमिक्स और वार्नर ब्रदर्स ने आज अपना पहला फैनडम इवेंट आयोजित किया। इस वर्चुअल सम्मेलन में आने वाली फिल्मों के ट्रेलर, नई फिल्मों की घोषणा समेत नए गेमप्ले का एलान किया गया। डीसी फैनडम का दूसरा भाग 12 सितंबर को है।

ये हैं अहम घोषणाएं...
विज्ञापन


द बैटमैन ट्रेलर रिलीज

'द बैटमैन (The Batman)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें, मैट रीव्स (Matt Reeves) द्वारा निर्देशित इस फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, इस फिल्म में बैटमैन बदला लेते नजर आएंगे। रीव्स की इस नई फिल्म में बैटमैन के किरदार में रॉबर्ट पैटिनसन नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म 'द बैटमैन (The Batman)' में जो क्रेविट्ज (Zoë Kravitz), पॉल डानो, कोलिन फैरेल और जेफ्री राइट हैं। बता दें, 'द बैटमैन' जून 2021 में रिलीज होगी।


गौथम नाइट्स की घोषणा: डीसी कॉमिक की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक है गौथम नाइट्स की घोषणा। फैंस एक साल से इसका इंतजार कर रहे थे। चार मिनट के ट्रेलर के साथ इसके किरदारों की घोषाणा की गई।


सुसाइड स्क्वाड: किल द जस्टिस लीग
डीसी मूवीज सुपरहीरो के साथ-साथ अपने विलेन को भी उतनी ही प्रमुखता से पेश करती रही है। रॉकस्टेडी स्टूडियोज ने आखिरकार अपने नए गेम, सुसाइड स्क्वाड: किल द जस्टिस लीग का ट्रेलर रिलीज कर दिया। रॉकस्टेडी के अनुसार यह गेम 2022 में पीसी, प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज एक्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। इसमें सुपरविलेन की एक पूरी टीम है। आप इसका ट्रेलर देख सकते हैं। इस फिल्म में वियोला डेविस, मार्गोट रोबी, इदरीस एल्बा, जॉन सिना और जैनिफर होलैंड जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे।

वंडर वुमन 1984 - फोटो : Twitter
'वंडर वुमन 1984' का ट्रेलर रिलीज
'वंडर वुमन 1984' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में डायना प्रिंस (गल गैडोट) और चीता (क्रिस्टिन वीग) के बीच जबरदस्त इंटेंस बैटल दिखाई गई है। पैटी जेनकिंस 2017 की स्मैश-हिट की फिल्म के मोस्ट अवेटिड सीक्वल को लेकर आए हैं। ट्रेलर देखने का बाद साफ है कि इस सीक्वल में जबरदस्त एक्शन दिखाई देने वाला है। ट्रेलर में डायना प्रिंस या कहें वंडर वुमन अपनी सुपरपावर से दुश्मनों के खिलाफ लड़ती नजर आ रही हैं।



जस्टिस लीग का ट्रेलर
जैक स्नाइडर की फिल्म जस्टिस लीग का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। ट्रेलर में उन नए सीन्स को भी शामिल किया गया है जो 2017 में रिलीज हुई फिल्म में नहीं थे। फैंस इसका ट्रेलर काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

Black Adam - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक एडम
ये फिल्म शाजाम और शाजाम 2 की कहानी से जुड़ी होगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म ब्लैक एडम का निर्देशन जैम कोलेट-सेरा करेंगे। 

शाजाम 2
DCEU (डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स) की ये फिल्म पिछले साल अप्रैल में आई थी। अब इसका सीक्वल भी रिलीज होने वाला है। फिल्म का टाइटल है 'Shazam: Fury Of The God'। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म में जकारी लेवी, एशर एंजेल, जैक डिलन ग्रैजर और मार्क स्ट्रॉन्ग जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें