फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री का आरोप, वीनस्टीन ने थ्रीसम करने के बदले तीन फिल्में ऑफर करने की बात कही थी

Sun, 02 Feb 2020 01:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन
विज्ञापन

यौन शोषण मामले में वीनस्टीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। इस दौरान पूर्व हॉलीवुड एक्ट्रेस डॉन डनिंग ने भी अपने एक बयान में कहा कि उन्हें थ्रीसम करने के बदले तीन फिल्में ऑफर करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


डॉन डनिंग ने कहा है कि हार्वे वीनस्टीन ने अपने व अपने असिस्टेंट के साथ थ्रीसम करने पर उन्हें तीन फिल्में देने का वादा किया था और आपत्तिजनक तरीके से उनपर हाथ रख दिया था। डनिंग के मुताबिक उन्हें लगा यह मजाक है लेकिन वेंस्टीन ने कहा, "इस इंडस्ट्री में कभी कामयाब नहीं हो पाओगी।"

बता दें ग्रैंड ज्यूरी ने वीनस्टीन पर दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत आरोप तय किए है। जिसका दूसरा ट्रायर चल रहा है।

बता दें वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद #me too कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। 
विज्ञापन


हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हार्वे उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें