James bond 007 No time to die car
- फोटो : Social Media
डेनियल क्रेग एक बार फिर जेम्स बॉन्ड के अवतार में लौट रहे हैं। जेम्स बॉन्ड की 25वीं फिल्म का नाम है ''नो टाइम टू डाय''। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसमें डेनियल का एक्शन अवतार देखने को मिला।
जेम्स बॉन्ड का करिदार निभाने वाले डेनियल क्रेग को इस फिल्म से एक बात की शिकायत है। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डेनियल को जेम्स बॉन्ड की धांसू कार Aston Martin DB5 को चलाने की इजाजत नहीं मिली थी।
जेम्स बॉन्ड सीरीज की हर फिल्म में 007 की एक खास कार दिखाई जाती है। एक इंटरव्यू में डेनियल ने बताया कि वह शूटिंग के वक्त एक्टिंग और ड्राइविंग एक साथ नहीं कर सकते थे। इस कार को स्टंट ड्राइवर मार्क हिगिंस ने चलाया था। हालांकि फिल्म में कार तेजी एक ही जगह पर गोल घुमाना वाला सीन उन्होंने खुद ही फिल्माया है।
बॉन्ड 25' के लिए क्रेग को 5 करोड़ पाउंड यानी लगभग 4.50 अरब रुपये बतौर फीस मिल रही है। छोटी मोटी रकम नहीं है। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की साल भर की कमाई भी मिला देंगे तो इनकी फीस के बराबर नहीं पहुंच पाएंगे। डेनियल दुनिया के सबसे महंगे हीरो हैं। इतना ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ एक सीरीज के दम पर डेनियल ने जितना नाम कमाया उतना किसी हीरो ने नहीं कमाया।
2015 में 'स्पेक्टर द 007' की शूटिंग के बाद डेनियल ने कहा था कि वह अपनी नस काट लेंगे लेकिन बॉन्ड फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस बेहद निशान हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल लिया और बॉन्ड 25 में काम करने का मन बना लिया।
इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में बॉन्ड गर्ल भी काफी सुर्खियां बटोरती है। नो टाइम टू डाय में अना दे अर्मस, बॉन्ड गर्ल बनेंगी तो वहीं ऑस्कर विजेता अभिनेता रामी मालेक, विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।