फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण मामले में दोषी साबित हुए हार्वे वीनस्टीन, 100 से ज्यादा महिलाओं ने लगाया है आरोप

Tue, 25 Feb 2020 11:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन
विज्ञापन

मशहूर प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन (Harvey Weinstein) यौन शोषण मामले दोषी साबित हुए हैं। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने वीनस्टीन को दुष्कर्म और एक यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया है। बता दें पिछले दो सालों से हार्वी पर लगे इन आरोपों की जांच की जा रही थी।

विज्ञापन


अभी कुछ दिनों पहले ही पूर्व हॉलीवुड एक्ट्रेस डॉन डनिंग ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा था कि वीनस्टीन ने उन्हें थ्रीसम करने के बदले तीन फिल्में ऑफर करने की बात कही थी। डनिंग के मुताबिक उन्हें लगा यह मजाक है लेकिन वीनस्टीन ने कहा, "इस इंडस्ट्री में कभी कामयाब नहीं हो पाओगी''

इससे पहले ग्रैंड ज्यूरी ने भी वीनस्टीन पर दुष्कर्म और आपराधिक यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत आरोप तय किए थे।

बता दें वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद बी #Metoo कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। 
विज्ञापन


हार्वे हॉलीवुड के बेहद ताकतवर फिल्ममेकर माने जाते हैं। बता दें कि हार्वे के प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। हार्वे उन फिल्ममेकर में से थे जिसकी पहुंच व्हाइट हाउस तक हुआ करती थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अभिनेत्री का आरोप, वीनस्टीन ने थ्रीसम करने के बदले तीन फिल्में ऑफर करने की बात कही थी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें