ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट जेम्स बॉन्ड की सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर डेनियल क्रेग बॉन्ड 25 के सेट पर घायल हो गए हैं। फिल्म के ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई।
खबर है कि Jamaica में शूटिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनकी सर्जरी होगी। फिल्म का काम चलता रहेगा। डेनियल टीम को 2 हफ्ते बाद ज्वाइन करेंगे। यह फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टंट को खुद करने के दौरान उन्हें चोट लगी हो। इससे पहले अपनी पहली बॉन्ड फिल्म में ही डेनियल के दो दांत टूट गए थे।
डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ क्यूबन-स्पैनिश एक्ट्रेस अना दे अर्मस के अलावा रामी मलेक, दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।