हाल ही में आंखों में तकलीफ के चलते अस्पताल पहुंची गायिका मेलेन जैनी ब्राउन उर्फ मेल बी की आंखों की रोशनी फिर से वापस आ गई है। खबरों की मानें तो सिंगर फिर से देख पा रही हैं।
बता दें बॉच्ड लेजर सर्जरी करने के बाद मेल बी अपनी दांयी आंख से देख नहीं पा रही थीं। आंखों में तकलीफ होने के चलते वह अस्पताल पहुंची थीं जहां उन्हें पता चला कि वह आंख की रोशनी अस्थायी रूप से खो चुकी हैं।
थेसन डॉट यूके के अनुसार, लंदन के मरफिल्ड आई हॉस्पिटल के सूत्रों मुताबिक कि वह एक आंख पर पट्टा पहनकर यहां पहुंची थीं और कहा : "मैं कुछ भी नहीं देख सकती हूं- मैं पूरी तरह से अंधी हो गई हूं।'' इस दौरान उन्हें बहुत दर्द भी हो रहा था। बता दें कि 43 वर्षीय मेल बी, स्केरी स्पाइस के नाम से भी मशहूर है।