फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन के बाद सेलेना गोमेज को एक और बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर दी मात

Wed, 31 Oct 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
selena gomez - फोटो : instagram
विज्ञापन
अपने शानदार गानों से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाली मशूहर सिंगर सेलेना गोमेज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सेलेना अपनो गानों के अलावा दुनिया भर में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स होने की वजह से भी चर्चा में रहती है। खबरों की मानें तो सेलेना गोमेज साल 2016 से विश्व की नंबर एक सेलिब्रिटी हैं जिनके सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन


लेकिन अब सेलेना गोमेज और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या कम हो गई है। वह सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पायदान से उतरकर दूसरे पर आ गई हैं। अमेरिकन मैगजीन यूएस वीकली के अनुसार अब फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। 
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिग्ज - फोटो : file photo
आंकड़ों पर बात करें तो सिंगर सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम पर कुल फॉलोअर्स 144,321,029 हैं, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 144,338,650 फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो सेलेना से कुल 17,621 फॉलोअर्स ज्यादा है। आपको बता दें कि सेलेना गोमेज साल 2016 से नंबर वन रही थीं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलवर्स थे। 

वहीं बात करें सेलेना गोमेज की अन्य चीजों की तो इन दिनों वह खराब स्वास्थ्य से गुजर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह  मानसिक स्वास्थ्य संघर्ष से गुजर रही हैं। इन दिनों सेलेना गोमेज मनोवैज्ञानिक सुविधा के द्वारा अपना इलाज करवा रही हैं। वह डायलेक्टिक्स बिहेवियर थेरेपी ले रही हैं। डॉक्टर्स ने कहा है कि धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार आ रहा है, लेकिन जब भी वह डिप्रेशन में आ जाती हैं तो वह सोशल मीडिया और कुछ लोगों से दूर चली जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें