मशहूर हॉलीवुड गायक जस्टिन बीबर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बारे में गायक जस्टिन बीबर की टीम ने जानकारी दी कि सिंगर बीते शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। कोरोना संक्रमित होने के बाद जस्टिन बीबर को रविवार को लास वेगास में उनके ‘जस्टिस वर्ल्ड विल’ कार्यक्रम को भी रद्द करना पड़ा।
यह शो गर्मियों के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके अलावा बीबर को इस सप्ताह में दो और शो करने वाले हैं। इसमें मंगलवार को एरिज़ोना में और गुरुवार को कैलिफोर्निया में उनके कार्यक्रम र्निर्धारित है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि उन्हें स्थगित किया जाएगा या नहीं।