दुनिया भर में मशहूर जेम्स बॉन्ड अभिनेता पियर्स ब्रोसनन ने जेम्स बॉन्ड सीरीज को लेकर कहा है कि मुझे खुशी होगी कि बॉन्ड का किरदार किसी महिला एक्टर को मिले लेकिन ऐसा लगता है कि ये होने नहीं वाला है।
'हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान ब्रोसनन ने कहा 'मेरा मानना है कि हम पुरुषों को पिछले 40 वर्षो से इस किरदार को निभाते देखते आए हैं, अब इससे हटकर महिलाओं को लाना चाहिए। यह उत्साहजनक और रोमांचक होगा।'
खबरें हैं कि 'नो टाइम टू डाई' में लशाना लिंच डेनियल क्रेग की जगह अगली जेम्स बॉन्ड हो सकती हैं। जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, पियर्स ब्रोसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।
डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं। 2015 में 'स्पेक्टर द 007' की शूटिंग के बाद डेनियल ने कहा था कि अब वह बॉन्ड फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस बेहद निशान हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल लिया और बॉन्ड 25 में काम करने का मन बना लिया। बात करें 'बॉन्ड 25' की तो यह फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- वेनिस फिल्म समारोह 2019: टॉड फिलिप्स की 'जोकर' को मिला गोल्डन लायन, रोमन पोलंस्की ने सिल्वर जीता